ब्यूरो
रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, दुष्ट आचरण एवं बलात्कार , हत्या जैसी घटनाएं लगातार की जा रही हैं जिसे भाजपा सरकार एवं संगठन पूरा सहयोग कर रहा है। जिससे यह साबित हो रहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा फर्क है। भाजपा जहां महिलाओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है वही उसके जुमले में महिलाओं का जिक्र अवश्य है। उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद, विधायक कुलदीप सेंगर, जिला अध्यक्ष, संगठन के उच्च पदाधिकारी एवं एक वीआईपी को बचाने का पूरा प्रयास भाजपा ने किया है। उत्तराखंड जैसे सांस्कृतिक रूप से मजबूत राज्य में भी अंकिता भंडारी कांड, अल्मोड़ा कांड, रुद्रपुर कांड, शांतरशाह और अभी हाल ही में हरिद्वार में भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष द्वारा पूरे समाज को कलंकित करने का काम किया गया है और भाजपा संगठन द्वारा इन सभी प्रकरणों को दबाने का असफल प्रयास किया है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हरिद्वार जनपद में दो-दो महिला महापौर है, राज्यसभा की सदस्य तथा भाजपा की जिला अध्यक्ष भी महिला है लेकिन महिला उत्पीड़न के नाम पर विरोध करने की उनमें क्षमता नहीं है। इतना डर का माहौल है कि वह एक शब्द भी नहीं बोल सकीं है क्योंकि सरकार और संगठन बलात्कारी का समर्थन कर रहा है जो की निंदनीय है और समाज के लिए बहुत अधिक घातक है।
प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि भाजपा का एक सूत्रीय कार्यक्रम भ्रष्टाचार है जिसका जीता जागता उदाहरण पिछले दिनों हरिद्वार नगर निगम में सामने आया है और शीघ्र ही रुड़की नगर निगम का भ्रष्टाचार भी सामने आने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है। महिला कांग्रेस नेत्री यासमीन खान ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय एवं सोचनीय बात है कि भाजपा जो स्वयं को महिलाओं की हितेषी बता रही है उसके ही नेता महिलाओं के खिलाफ अपराध में लिप्त पाए जाते हैं और भाजपा उन्हें बचाने का काम करती है।
युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह ने हरिद्वार की घटना को हिंदू संस्कृति के विपरीत बताते हुए अत्यंत शर्मानाक एवं निन्दनीय बताया ओर कहा कि यही भाजपा का असली चेहरा है।
प्रेस वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंद्र सिंह वीना आनंद, सुधीर चौधरी ,नसीम अहमद, भूषण त्यागी, मास्टर रामकिशन धीमान, गुलफाम हसन, उम्मीद गाजी, मकसूद हसन मदनपाल भड़ाना अजय राठौर सुशील कश्यपअजय चौधरी आदि मौजूद रहे

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत