ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार सिंचाई विभाग उत्तराखंड मायापुर हरिद्वार के वरिष्ठ सहायक अभियंता के विरुद्ध एक इलेक्ट्रीशियन ने मेहनताना ने देने की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। सोनू पुत्र स्वर्गीय श्री रामेश्वर निवासी ग्राम कांगड़ी जिला हरिद्वार ने 19 फरवरी 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोशनाबाद में शिकायत पत्र देकर शिकायत की है कि प्रार्थी इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है और श्री लोकेश जो की सिंचाई विभाग उत्तराखंड मायापुर में वरिष्ठ सहायक अभियंता है, उन्होंने अपने घर पर 13 व 14 फरवरी को बिजली संबंधित कार्य ₹700 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से कराया। हम दो लोगों ने उनके घर पर बिजली का कार्य किया जिसके ₹2800 बनते हैं। जब प्रार्थी गण उनसे अपनी मेहनत का पैसा मांगने गए तो साहब ने कहा उनकी पत्नी देगी। उनकी पत्नी ने कहा साहब देंगे। उनकी पत्नी श्रीमती मीनाक्षी मित्तल अधिशासी अभियंता निर्माण शाखा गंगा जगजीतपुर में कार्यरत है। दोनों में से कोई भी हमारी मेहनत तथा काम का पैसा देने के लिए तैयार नहीं है। शिकायत में सोनू ने एसएसपी साहब से मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
उक्त संबंध में जब सहायक अभियंता लोकेश से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।