मनोज सैनी
पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने स्कूलों के बाहर मंडरा रहे 8 मनचलों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेते हुए 5 दुपहिया वाहन भी सीज किए हैं।
नाबालिक व महिला सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर एसएसपी हरिद्वार द्वारा स्कूलों की छुट्टी के दौरान लगातार गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में कलियर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत सभी स्कूलों के आसपास गस्त चेकिंग कर स्कूलों के आसपास बेवजह घूम रहे 8 मनचलों को हिरासत में लेते हुए 5 दुपहिया वाहन सीज किए गए। स्कूलों के आसपास गस्त/चेकिंग की कार्यवाही देख परिजनों व स्कूल स्टाफ द्वारा पुलिस कार्यवाही पर आभार जताया गया।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद