ब्यूरो
हरिद्वार। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दो दिन पूर्व शिवालिक नगर में हुई डकैती के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से जल्द ही डकैतों को पकड़ने की मांग की।
इस अवसर पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शिवालिक नगर में दिन-दहाड़े डकैती से आमजन में भय व रोष है। अगर जल्दी ही डकैतों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, महिलाएं असुरक्षित है, चोर, डकैतों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है, भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और मनोज सैनी ने कहा कि धामी सरकार में चोर डकैतों के हौसले बुलंद हैं और बदमाशों ने शिवालिक नगर को अपराधी गतिविधियों का केंद्र बनाया हुआ है। लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं जिससे आमजन में भय व आक्रोश व्याप्त है।
इस मौके पर लोकसभा मीडिया प्रभारी अरुण चौहान भी उपस्थित थे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।