ब्यूरो
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपकर हर की पैड़ी सुभाष घाट स्थित खिलंदी बाई की धर्मशाला व भूतल पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ न करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह को जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने बताया कि तथाकथित ट्रस्टी द्वारा भूतल पर धर्मशाला की मोटी -2 दीवारों को तोड़कर खुदाई कर नियम विरुद्ध व्यवसायिक निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके कारण कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय को खुर्द-बुर्द कर अवैध रूप से व्यवसायिक निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि सरासर ग़लत है अगर जल्दी ही कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जन आंदोलन को बाध्य होंगे। सचिव ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस मामले की जांच की जाएगी और निश्चित रूप से नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, ऋषभ गोयल , सोनू शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।