मनोज सैनी
हरिद्वार,। रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारे में ग्राम बिनारसी में हुए गंभीर विवाद और उसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एक और बड़ी कार्रवाई कर दी है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थाना भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी तथा एसएसआई रमेश सैनी को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर करने के आदेश जारी किए हैं।
बताया जा रहा है कि ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया था, जिसमें फायरिंग और झड़प के दौरान दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले की समीक्षा के दौरान पुलिस की कार्यशैली और घटना से पूर्व व घटना के दौरान की गई कार्रवाई में गंभीर लापरवाही सामने आई।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रथम दृष्टया लापरवाही को देखते हुए थाना भगवानपुर के प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ उप निरीक्षक को लाइनहाजिर करते हुए तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस स्तर पर चूक हुई और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका क्या रही।
एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल। प्रभारी और दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र।
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने राजस्थान से दबोचा।
जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस करेगी 16 फरवरी को लोक भवन कूच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति।