प्रदीप फुटेला
बिजनौर। नूरपुर के गांव ठेरी में देहाती फिल्म की शूटिंग चल रही है। लाफिंग इज लाइफ चैनल के लिए बन रही इस फिल्म का नाम “गरीब की बहू बनी ग्राम प्रधान है”। फिल्म में हरियाणवी फिल्म की मशहूर अदाकारा सुचित्रा सिंह ग्राम प्रधान की दमदार भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने हिंदी व हरियाणवी की काफी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी हैं।

गांव ठेरी में बनने वाली इस फिल्म के निर्देशक व लेखक अरुण कुमार हैं। अरुण ने बताया कि फिल्म में हरियाणवी अभिनेत्री सुचित्रा सिंह अहम किरदार में हैं। इससे पहले उन्होंने मास्टर, फजीता, चौकीदार, घर चलो ना पापा, राम प्रसाद बिस्मिल, प्यार के रंग, हकदार आदि फिल्में की हैं। जिसमें फजीता फिल्म ने उनको हरियाणा में पहचान दिलाई। सुचित्रा ने बताया कि बिग बास विनर आशुतोष कौशिक के साथ फिल्म फुद्दू की है। जिसमें उन्होंने आशुतोष की मां की भूमिका निभाई है। डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म हालिया प्रधानी के चुनाव के माहौल पर आधारित है। प्रोड्यूसर सुरेश पंडित ने बताया कि हीरोइन मेनका झा और हीरो अरुन है। इसके अतिरिक्त फिल्म में मधु झा, रविन्द्र, इंदू, समर, संजू व जसविंदर ने अभिनय किया है।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।