मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को सुमन नगर क्षेत्र में 06 अवैध कालोनाइजर की चल रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण/सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सुमन नगर में अवैध कॉलोनियां विकसित किये जाने के सम्बन्ध में कई बार चेतावनी/नोटिस दिये जाने के बावजूद, एचआरडीए की टीम द्वारा निरीक्षण किये जाने पर, कुछ कालोनाइजर अवैध प्लांटिंग के कार्य में लिप्त पाये गये, जिनके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सख्त रूख अपनाते हुये इन अवैध कालोनियों- श्री आशीष अग्रवाल द्वारा दो अवैध कॉलोनियां लगभग 24 बीघा, श्री कुर्बान एवं इमरान द्वारा लगभग 20 बीघा, श्री सुधीर बालियान द्वारा लगभग 12 बीघा, श्री असलम आदि
द्वारा लगभग 12 बीघा, श्री विनीत शर्मा द्वारा अवैध निर्माणाधीन भवनों को सील करने के निर्देश प्राधिकरण को दिये, जिसके क्रम में सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चौहान द्वारा पारित सील आदेशों के अनुपालन में एचआरडीए के सहायक अभियन्ता श्री टी0पी0 नौटियाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 06 अवैध कॉलोनियों को सील करने की कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।