मनोज सैनी
हरिद्वार। दीपों और खुशियों के त्यौहार दीपावली महापर्व पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों को क्रम में फायर स्टेशन टीमों ने हरिद्वार नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर आबादी क्षेत्र अवैध रूप से लगाई गई पटाखा दुकानों के संचालकों के पेच कसे।
एसएसपी के आदेशों के क्रम में दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने के लिए अवैध रुप से स्थापित पटाखे की दुकानों और आबादी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस के फायर सर्विस टीमों की एहतियातन कार्यवाही करते हुए दुकान संचालकों को नोटिक थमाने के साथ निर्देशित किया कि निर्धारित स्थान पर ही पटाखा मार्केट लगायें। इसके साथ साथ अग्निशमन की टीम ने निर्धारित स्थलों पर लगाई गई पटाखों की दुकानों पर स्थापित अग्निशमन यंत्रों को जांचते हुए सम्बन्धित संचालकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों/ फायर एक्सटिंग्विशर को सही दशा में रखने के साथ ही रेत, बालू, पानी आदि संसाधन रखने के भी निर्देश दिए गये।
विस्फोटक श्रेणी में आने के कारण पटाखा भंडारण आबादी क्षेत्र से दूर रखने हेतु भी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। हर तहसील में नियुक्त अग्निशमन अधिकारी को वहां का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है जो किसी भी दुर्घटना के होने की स्थिति में तत्काल रिस्पांस करना सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।