मनोज सैनी
हरिद्वार। समूचे देश के साथ-साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत, आज उपनगरी स्थित गांधी पार्क में एक सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएचईएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने, इस अभियान में बढ़ – चढ़ कर भाग लिया एवं श्रम दान किया।
उल्लेखनीय है कि 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा-2023 अभियान का विषय है “कचरा मुक्त भारत”। इस अभियान का मूल उद्देश्य सभी नागरिकों में अपने आस-पास सफाई बनाए रखने के प्रति, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करना तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करना है। हरिद्वार के जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल तथा शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी जी ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की एवं लोगों का उत्साहवर्धन किया।
इस सफाई अभियान के दौरान पार्क में उगी झाड़ियों को ब्रश कटर आदि के माध्यम से साफ किया गया एवं प्लास्टिक कचरे आदि को भी एकत्र कर हटाया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अगस्टिन खाखा, नगर प्रशासक श्री वी. एस. चौहान सहित मानव संसाधन और नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।