मनोज सैनी
आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार के चयन को लेकर सभी को चौंका सकती है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के सामने ही कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ओबीसी के नेता राजकुमार सैनी को अपने केबिन में बुलाया और उनसे लगभग 10 मिनट वार्ता की। जिससे लगता है की कांग्रेस आलाकमान इस बार हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से स्थानीय और ओबीसी प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है। इसका अन्य कारण यह भी है कि राहुल गांधी अपनी हर सभा में ओबीसी के अधिकारों की बात कर रहे है और पार्टी के पास ये सुनहरा मौका है कि वह उत्तराखंड में एक सीट पर अपना ओबीसी उम्मीदवार का चयन करे। इससे पूर्व उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास जी ने भी कल शाम को कांग्रेस के ओबीसी नेता राजकुमार सैनी को अपने केबिन में बुलाकर गहन मंत्रणा की थी।वहीं आज कांग्रेस आलाकमान की लोकसभा प्रत्याशियों के चयन हेतु महत्वपूर्ण बैठक चल रही है जिसमें आज शाम तक पहले चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है।
इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज हरीश रावत जैसे बड़े नेता कांग्रेस मुख्यालय से भी नदारद दिखें, वहीं उनके सुपुत्र वीरेंद्र रावत कांग्रेस कार्यालय के बाहर टहलते हुए दिखाई दिए।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।