मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला अधिकारी हरिद्वार को कतिपय सूत्रों से सूचना मिली कि कांगड़ी स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर विक्रेता/अनुज्ञापी द्वारा अनाधिकृत स्रोतों से माल प्राप्त कर विक्रय किया जा रहा है। जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह द्वारा तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार हरिद्वार द्वारा आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मदन सिंह चौहान के साथ औचक निरीक्षण किये जाने पर कुल 31 पेटी विदेशी मदिरा की एफ. एल. 36/ बिक्री पास विक्रेता द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गये, इसलिए मौके पर ही उक्त माल को विक्रय हेतु प्रतिबंधित करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की उक्त कार्यवाही से मदिरा विक्रेताओं/ अनुज्ञापियों में हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी जिलाधिकारी हारेदार महोदय के दिशा-निर्देशन में इस प्रकार के औचक निरीक्षण किये जाते रहेंगे। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिद्वार रमेशचन्द व लव शर्मा प्रधान आबकारी सहायक उपस्थित रहे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।