Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

मनोज सैनी

हरिद्वार। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वादी निवासी क्षेत्र भगवानपुर द्वारा 18 जून को कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ छोटा उर्फ छोटू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम हलजौरा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में मु0अ0सं0 251/2026 धारा 61(1) बीएनएस एवं 3(क)/4(2) पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर एवं प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ छोटा उर्फ छोटू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम हलजौरा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लेते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

Share
error: Content is protected !!