मनोज सैनी
हरिद्वार। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां आज हर की पैडी स्थित ब्रह्मकुंड घाट पर उनके बेटे विशाल गोस्वामी, कुणाल गोस्वामी और भाई विनय गोस्वामी व अजय सिंह ने विसर्जित की। अस्थि प्रवाह के कर्म को तीर्थ पुरोहित विवेक कुमार खयाली के संयोजन में पं0 कन्हैया माल के द्वारा सम्पूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
मनोज कुमार जिनकी देशभक्ति से सजी फिल्मों ने करोड़ों दिलों को छुआ, आज खुद गंगा की गोद में विश्राम को पहुंचे। अपने हीरों की अस्थि विसर्जन को देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थी।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।