मनोज सैनी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार थे और इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता है और अब उनके निधन की खबर सुनने के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि मनोज कुमार इंडस्ट्री में अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे। उनका जन्म 24 जुलाई, 1937 को हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी के रूप में हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी कभी न मिटने वाली एक अमिट छाप छोड़ी। दिग्गज अभिनेता की ‘क्रांति’ और ‘उपकार’ जैसी फिल्में खासी मशहूर हुईं।
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।
SIR को लेकर डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक। कहा एसआईआर के जरिए निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना।