मनोज सैनी
हरिद्वार। विगत दिन भारी बारिश के कारण जनपद के जिन क्षेत्रों में जल भराव हुआ है उन क्षेत्रों से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल निकासी हेतु तत्परता से कार्य किए जाए, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग ,नगर निगम ,नगर पालिका, नगर पंचायत,जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत को निर्देश दिए है कि जनपद क्षेत्रांतर्गत जिन क्षेत्रों में जल भराव हुआ है उन क्षेत्रों में कीटनाशक दवा आज से ही छिड़काव करने के निर्देश दिए ताकि जल भराव क्षेत्रों में डेंगू का लार्वा पनप न पाए,इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में संबन्धित विभागों द्वारा किए जा रहे कीटनाशक दवा का छिड़काव की मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।