मनोज सैनी
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल ने हरिद्वार की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद के कई प्रभारी कोतवाली और थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह को मंगलौर भेजा है। पुलिस लाइन से कुंदन सिंह राणा को ज्वालापुर कोतवाली भेजा है। प्रदीप बिष्ट को सी आई यू रुड़की की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलौर से शांति कुमार को रानीपुर कोतवाल बनाया है। मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया है। रविंद्र शाह को कनखल की जिम्मेदारी दी है। मनोहर भंडारी को गंग नहर कोतवाली, नितेश शर्मा को सिडकुल, मनोज शर्मा को श्यामपुर, धर्मेंद्र राठी को खानपुर, अजय साहब को जबरेड़ा, अंकुर शर्मा को बहादराबाद, धर्मेंद्र गंगवार को ज्वालापुर कोतवाली का एसएसआई बनाया है. नंदकिशोर गवाड़ी को नगर कोतवाली का एस एस आई बनाया है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।