मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में जिला प्रशासन द्वारा 2 स्टोन क्रेशरों पर चाबुक चलाते हुए सीज कर दिया है। तहसील लक्सर के ग्राम ने नेहन्दपुर में अवैध खनन की प्राप्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए आगे निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी लक्सर, जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में खनन तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मैसर्स लिमरा स्टोन क्रेशर को सीज करतेभुए ई-रवन्ना पोर्टल बंद कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त तहसील भगवानपुर के ग्राम दौलतपुर उर्फ बुधवा शहीद में स्थित मैसर्स राज स्टोन क्रेशर जो बिना नवीनीकरण के संचालित किया जा रहा था, की प्राप्त शिकायत के क्रम में तहसीलदार भगवानपुर व जिला खान अधिकारी के द्वारा मौके पर पहुंचक सीज करते हुए उसका मेन गेट भी सील कर दिया गया।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।