Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पहले बनाए शारीरिक संबंध, पैसे मांगने पर कर दी महिला की हत्या।

झाडियों से मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, गला घोटकर हत्या कर हत्यारोपियों ने शव झाडियों में था फैंका

ब्यूरो

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र के आस्था पथ की झाडियों से मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए उसके एक हत्यारे को मुठभेड के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायल बदमाश का उपचार जारी है। हत्यारोपियों ने महिला की हत्या उससे शरीरिक सम्बंध बनाने के बाद पैसे मांगने पर उसके दुपटे से गला घोट कर की थी। महिला की गला घोटकर हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। पुलिस मुठभेड के दौरान चकमा देकर फरार हुए बदमाश की तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने 28 जून को सूचना पर क्षेत्र स्थित आस्था पथ के पास झाडियों से एक महिला का शव को बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये गये, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला घोटना पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात महिला की हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पुलिस को हत्या मामलेे में अहम सुराग हाथ लगे। सीसीटीवी फूटेज में दो संदिग्ध देखे गये, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई। कोतवाली पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान देहरादून की ओर से बाइक सवार दो संदिग्धों को रोेकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फॉयर झोक दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जबाबी कार्यवाही की गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसको दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा।

एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी पहचान जिशान पुत्र राशिद निवासी नहटौर बिजनौर के तौर पर हुई है। जबकि फरार उसके साथी की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दबोचे गये बदमाश ने खुलासा किया कि वह महिला को हरकी पौडी से शरीरिक सम्बंध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चंडी चौक के पास पैदल-पैदल घाट पर ले गये, जहां उन्होंने महिला की सहमति से शरीरिक सम्बंध बनाये। जब महिला ने पैसे मांगे और पैसे ना होने पर झगडा हो गया। महिला के पुलिस से शिकायत करने की धमकी देने पर उन्होंने उसके दुपटे से उसका गला घोट कर हत्या कर फरार हो गये। उसके मोबाइल से सिम निकाल कर गंगा में फैंक दिया और मोबाइल अपने पास रख लिया। पुलिस फरार हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!