ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में फिर से अवैध धार्मिक संरचना पर प्रशासन का पीला पंजा गरजा। प्रशासन को सरकारी ज़मीन पर कब्जे की शिकायतों के बाद प्रशासन की टीम ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास दो बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया। बुलडोजर चलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सिंचाई विभाग की ओर से पहले ही नोटिस दिया गया था, लेकिन तय समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया तो कार्रवाई तय है।

More Stories
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि।
आशु चौधरी ने ज्वालापुर कोतवाली में उत्तराखंड पुलिस को बांटे रेनकोट।