मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में बंदर एवं आवारा गोवंश के आतंक से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से संचालित संयुक्त अभियान निरंतर जारी है। निगम की टीम द्वारा भीमगोड़ा वार्ड संख्या 3 क्षेत्र से 70 बंदर पकड़े गए, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।
निगम प्रशासन के अनुसार अब तक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 100 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं, और बंदर पकड़ने का यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।
इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा आवारा गोवंश को पकड़ने हेतु भी पूर्व से अभियान संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से 14 आवारा गोवंश पकड़े गए, जिन्हें आवश्यक देखभाल एवं संरक्षण हेतु शीतला गौ सेवा सदन ट्रस्ट को भेजा गया है।
महापौर हरिद्वार श्रीमती किरण जैसल का कहना है कि
नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं भयमुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों से भी अपेक्षा है कि वे इन प्रयासों में प्रशासन का सहयोग करें।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बंदरों एवं आवारा पशुओं को सड़क पर भोजन न दें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत निगम नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

More Stories
पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी को एसएसपी ने किया निलंबित।
नगर निगम हरिद्वार ने स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे अवैध एवं अनियंत्रित तारों को हटाया।
हरिद्वार के सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव में प्रशासन ने एक और अवैध मजार की ध्वस्त।