मनोज सैनी
हरिद्वार। निरंजनी अखाडे में रविवार को सभी अखाडों की बैठक होगी। बैठक में हरिद्वार में वर्ष 2027 में लगने वाले अर्धकुंभ मेले की तिथियां घोषित की जाएगी। बैठक जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य व संरक्षण में निरंजनी अखाड़ा परिषद के सचिव व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में होगी। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने बताया कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में लगने वाले अर्धकुंभ मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अर्धकुंभ मेले में देश-विदेश से करोडों श्रद्धालु आएंगे। अर्धकुंभ मेले की तैयारियां तिथियों की घोषणा होने के बाद ही गति पकडती हैं। इसी कारण रविवार को निरंजनी अखाडे में सभी अखाडों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में साधु-संतों से भी सुझाव लिए जाएंगे ताकि उनके आधार पर ही तैयारियां हों, 2027 का हरिद्वार का अर्धकुंभ मेला यादगार बने। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि रविवार को अर्धकुंभ मेले की तिथियों की घोषणा होते ही तैयारियां और तेजी से होने लगेंगी। अर्धकुंभ मेला ऐतिहासिक रूप से सफल हो, इसके लिए देश के सभी साधु-संतों का पूर्ण सहयोग उत्तराखंड सरकार को मिलेगा।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।