सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर पायलट बाबा के शिष्य ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद महाराज की षोड़शी पर संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर साध्वी चेतना गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्रद्धा गिरी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। ब्रह्मलीन पायलट बाबा द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने में ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद महाराज का अहम योगदान रहा। उनके दिखाए मार्ग चलते हुए मानव कल्याण में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक दुष्यंत कुमार चौहान, अमर सिंह, अनिल सिंह व जयबाकटे ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूषों और श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें दिव्य आत्मा बताया।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद