सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आईआईटी रुड़की हॉस्पिटल का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक तोमर के निर्देशन में किया गया जिसमें चिकित्सालय ओपीडी कक्षा, ऑपरेशन थिएटर, महिला एवं पुरुष वार्ड, फार्मेसी, पैथोलॉजी लैब के साथ साथ साफ सफाई की व्यवस्था चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता एवं उनके अभिलेखों की जांच की गई। चिकित्सालय में शुरू होने वाली अल्ट्रासाउंड सेवाएं हेतु पीसीपी एनडीटी अधिनियम के अनुसार अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित किए जाने हेतु अल्ट्रासाउंड रूम मानकों के अनुसार चिन्हित किया गया एवं मरीजों हेतु प्रतीक्षा स्थल आदि की उपलब्धता देखी गई।

चिकित्सालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई एवं पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अनुसार कुछ आवश्यक व्यवस्था जैसे सिनेजेस, नोटिस बोर्ड लगाए जाने उपरांत अनुमति प्रदान कर दिए जाने हेतु सूचित किए गया है। जिसमें पंजीकरण प्रमाण पत्र जिला अधिकारी महोदय के अनुमोदन उपरांत जारी कर दिया जाएगा।
निरीक्षण दल में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिला संगठन प्रतिनिधि , श्री मनु शर्मा समाज सेवी, श्री रवि संदल जिला समन्वयक, कुलदीप बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

More Stories
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज