मनोज सैनी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों अनुपालन में एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है इस आशय की जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेन्द्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि तहसील भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत श्रीमती नसीम बानो पत्नी श्री इकबाल हसन निवासी देहरादून द्वारा ग्राम शहीद वाला ग्रांट पर 0.0120 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध मजार बनाकर अतिक्रमण किया गया था जिस पर उन्हें विधिवत नोटिस दिया गया इस पर कार्यवाही करते हुए आज राजस्व विभाग की टीम के समक्ष उनके द्वारा स्वयं उक्त अतिक्रमण को हटा दिया गया है।

More Stories
30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक।
राम मंदिर चढ़ावा डकैती और ऑपरेशन सिंदूर का सच छुपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और संघ पर बोला हमला। भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया: आलोक शर्मा
अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी की आरटीआई से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को लेकर हुआ एक और नया खुलासा।