मनोज सैनी
हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा करने वाली अभिनेत्री और पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सुरेश राठौर ने अपनी जान माल का खतरा बताते हुए एसएसपी देहरादून को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने एसएसपी देहरादून से निवेदन करते हुए लिखा है कि मेरा नाम उर्मिला सनावर है और पिछले 25 सालों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

मेरे पति सुरेश राठौर और मेरी कुछ रिकोर्डिंग के माध्यम से मेरे द्वारा अंकिता भंडारी हत्या का खुलासा किया, जिसका जिक्र मैने दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी भाई साहब से किया क्योंकि उस रिकॉर्डिंग में सुरेश राठौर, पूर्व विधायक द्वारा दुश्यत कुमार गौतम व अन्य वीआईपी के नामो का खुलासा हुआ। जब मैंने इसका खुलासा किया तो तब से मेरी जान को खतरा बना हुआ है और आपकी पुलिस भी मेरे ऊपर एसआईटी बिठाकर निराधार मुझे परेशान कर रही है। मैं पुलिस का पूरा सहयोग करने को तैयार हूँ, तब भी भारी तादाद में पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पंजाब पहुंची, जैसे मै कोई अपराधी हूँ। इसलिए मुझे पुलिस प्रशासन से अपने लिए सुरक्षा चाहिए और जो अपराधी है उनकी उच्च स्तर पर जांच हो। अगर मुझे कुछ कुछ होता है उसकी जिम्मेदार उत्तराखण्ड पुलिस व सुरेश राठौर, दुश्यत गौतम, अजय कुमार होगें।

More Stories
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।