मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड के बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए एक बार फिर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और अंकिता को न्याय दिलवाने के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार का पुतला फूकेगी। ज्ञात ही है की चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिसोर्ट में उत्तराखंड राज्य की बेटी अंकिता भंडारी की हुई निर्मम हत्या की घटना से पूरी देवभूमि शर्मसार हुई है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रही है। अंकिता हत्याकांड में वीवीआईपी के नाम का खुलासा ना करना तथा विधानसभा सदन को व जनता को गुमराह करके अपराधियों को संरक्षण देने के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा 3 दिसंबर, शनिवार को प्रातः 11:30 बजे भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया जाएगा।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।