ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रशांत ने पटवारी/लेखपाल और संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक कर दी है। सूची के अनुसार पटवारी/लेखपाल परीक्षा में नकल करने वाले 44 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई, वहीं एई/जेई परीक्षा में नकल करने वाले 12 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। कुल मिलाकर 56 अभ्यर्थियों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। आयोग द्वारा पोर्टल पर भी सूची अपलोड कर दी गई है।



More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।