मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जनपद के देवप्रयाग से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जहां बद्रीनाथ राजमार्ग बगवान के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में 5 लोग सवार थे जिसमें एक महिला को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया है, जबकि 4 अन्य की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देवप्रयाग श्रीनगर मार्ग मूल्य गांव के पास एक वाहन (थार) अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में 5 व्यक्ति बैठे थे, जो श्रीकोट (श्रीनगर, उत्तराखंड) क्षेत्र के निवासी थे। जिसमें से एक महिला का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया गया। मौके पर एसडीआरएफ, श्रीनगर देवप्रयाग पुलिस पहुंच गई है। वहीं, एसडीआरएफ ढालवाला से एक डीप डाइवर की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा