मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में ज्वालापुर पुलिस ने एक मुन्ना भाई अंकित सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी भगवानपुर जो अपने भाई राहुल सैनी की जगह परीक्षा दे रहा था, को गिरफ्तार किया है। अंकित ने एडमिट कार्ड और आयोग में भेजे आवेदन दोनों पर अपना फोटो लगा रखा था। केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान ने गहनता से कागजों की जांच पड़ताल की तो उसमें गड़बड़ी पाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के सीतापुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रही वन दरोगा भर्ती परीक्षा में भगवानपुर निवासी अंकित सैनी अपने बड़े भाई राहुल सैनी की जगह दे रहा था। परीक्षा कक्ष निरीक्षक ने एडमिट कार्ड से केंद्र सची का मिलान किया तो गड़बड़ी सामने आ गई। लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि के साथ ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर कॉलेज प्रिंसिपल ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि वन दरोगा भर्ती परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। सीतापुर सेंटर पर व्यवस्थापक द्वारा एक अभ्यार्थी के द्वारा भाई के नाम पर परीक्षा देने का मामला प्रकाश में आया है एसएसपी ने कहा कि नकल अध्यादेश कठोर कानून के तहत नकल रोकने एवं ऐसे अनुचित साधन का उपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो नकल कर परीक्षा को प्रभावित कर रहे हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।