मनोज सैनी
रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में हरिद्वार पुलिस ने 2 और आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है, जबकि मामले से जुड़े 6 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
बता दें कि 26 जनवरी को कोतवाली रूडकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2025 वादी मुकदमा जुबैर काजमी की लिखित तहरीर बाबत आरोपित द्वारा विधायक उमेश कुमार विधानसभा खानपुर के कैम्प कार्यालय मे आकर फायरिंग करने के आधार पर पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त मामले में 6 अभियुक्तो को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 18 मार्च को रूडकी पुलिस की टीम द्वारा 02 और आरोपी सुमित कुमार अवाना पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम बा पोस्ट खानपुर थाना खानपुर उम्र 33 वर्ष, रिजवान पुत्र मुस्ताक निवासी हवाहेखेड़ी थाना बहादराबाद उम्र 34 वर्ष को उनके घरों से दबोचा गया। अन्य की तलाश जारी है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।