सुमित सैनी
पिरान कलियर। पिरान कलियर क्षेत्र में विद्युत विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है। जिस कारण किसान को लाखों का नुकसान हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पिरान कलियर के पास माजरी गांव के किसान सुधीर सैनी पुत्र कैलाशचन्द के गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें 7 बीघे गेहूं का खेत जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि यह आग विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के ऊपर से 11000 की विद्युत लाइन जिसके पास लिपटिस के पेड़ खड़े हुए थे जो कि 11000 की लाइन से पेड़ की टहनियां टकरा रही थी इसको देखते हुए यह आग लगी है। ग्रामीणों का कहना है विद्युत लाइन से पेड़ की टहनियों के टकराने की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।