ब्यूरो
हरिद्वार। कल प्रदेश की राजधानी देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तुषार कपिल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़खड़ी बाईपास चौक पर एकत्रित हुए। जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल खड़खड़ी चौक पर पहुंच गया।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा की जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर युवाओं को बेरोजगारी की तरफ धकेल रही है और यदि युवा सरकार से कुछ मांग करते हैं तो युवाओं की आवाज को दबाने के लिए यह सरकार प्रशासन से लाठियां भांजवाति है ऐसी सरकार को उत्तराखंड का युवा समय आने पर जरूर जवाब देगा। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरिद्वार तुषार कपिल ने कहा की सरकार अपनी करनी को छुपाने के लिए पुलिस का उपयोग कर निर्दोष बेरोजगार युवाओ की आवाज दबाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री अपनी नाकामयाबी का गुस्सा युवाओं पर लाठी चलवाकर निकाल रहे है, जिसे युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिलाअध्यक्ष कैश खुराना व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार नितिन तेश्वर ने कहा की मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट हर मुद्दे पर विफल है, अंकिता भंडारी हत्याकांड हो, पटवारी परीक्षा हो सब कृत्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपनी गद्दी दिखाई पड़ रही है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा, ओम पहलवान, नितिन यादव, विमल साट्टू, जिला महासचिव शुभम जोशी, शानू गिरी, निखिल सौडाई, रवि ठाकुर, करन सिंह राणा आदि शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।