Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

अंतर्राष्ट्रीय कॉम्बेट गेम्स में हर्षिता का जलवा। स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान।

सतीश जोशी
नई दिल्ली। नई दिल्ली के इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित तीसरे इंटरनेशनल कॉम्बेट गेम्स 2023 में ग्राफ़िक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून की एमएससी तृतीय वर्ष की होनहार छात्रा हर्षिता चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हर्षिता विगत छह वर्षों से नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के निर्देशन में कराटे का प्रशिक्षण ले रही है।एशियन कोच एवं नेशनल कराटे एकेडमी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि 1 से 4 दिसंबर तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय कॉम्बेट खेलों में एक हज़ार से अधिक मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने भाग लिया।हर्षिता चौधरी ने उक्त खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कराटे खेल की सीनियर महिला वर्ग में प्रतिभाग कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। हर्षिता ने सेमीफ़ाइनल में नेपाल की खिलाड़ी को 9-2 एवं फ़ाइनल में बांग्लादेश की खिलाड़ी को 8-4 अंकों के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हर्षिता की शानदार उपलब्धि पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोर, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व खेल मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष क्रीड़ा भारती अरुण कुमार सूद, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहायक निदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, मुख्य कोच उत्तराखण्ड प्रज्ञा जोशी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वुशु खिलाड़ी आरती सेनी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी, पूर्व राज्यमंत्री रवि मोहन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोगों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।

Share
error: Content is protected !!