ब्यूरो
चमोली। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन एवं विभागों द्वारा सरकारी भूमि पर से नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सरकारी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण के खिलाफ पोखरी तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी संतोष पांडेय ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित 10 अतिक्रमण में से 9 स्थानों पर अतिक्रमण हटा दिए गए है। जबकि एक स्थान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गतिमान है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी करते हुए शीघ्र कब्जा हटाने को कहा गया है।वही जोशीमठ में भी तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी कर दिए है। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि जोशीमठ के रविवाग्राम क्षेत्र में सात स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित किए गए है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले इन सभी लोगों को निर्धारित अवधि में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सरकारी भूमि से नियमानुसार शीघ्र अतिक्रमण हटाया जाएगा।

More Stories
उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ना लगाए जांए स्मार्ट मीटर: बालेश्वर सिंह
पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत टीम ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण। एक अल्ट्रासाउंड केंद्र सील किया।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: तीन बार घर पर विजिट करेंगे बीएलओ, प्रदेश में 79, 60, 762 मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे: जोगदंडे