मनोज सैनी
हरिद्वार। पिछले दिनों भारी बरसात के कारण पहाड़ से आये तेज बरसाती पानी से क्षतिग्रस्त हुए ग्राम आन्नेकी एवं हेत्तमपुर के बीच के पुल पर बनाये गये अस्थाई पुल (वैली ब्रिज) को आज हल्के वाहनों के लिए चालू कर दिया गया है।नये पुल के निर्माण तक लगभग 12 टन तक वजन वाले वाहन इस पुल से आवागमन कर पायेगे। इस अवसर पर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान, 160 के किये चालान।