मनोज सैनी
आपदा में अवसर को कैसे ढूंढा जाता है इसकी बानगी देखनी हो तो सोशल मीडिया में मुर्गों की लूट का वीडियो खूब वायरल है। वीडियो देख सकते हैं की हादसे से क्षतिग्रस्त पिकअप पर लोग किस कदर जूझे पड़े हैं और मुर्गों को लेकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।
[yotuwp type=”videos” id=”N4XO5ou_lVQ” ]

मुर्गों की लूट का वायरल वीडियो आगरा फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का है जहां बुधवार सुबह कोहरे के कारण वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें भरी मुर्गे-मुर्गियों की लूट शुरू हो गई। हाईवे से निकल रहे राहगीर जिसे भी मौका मिला, वह मुर्गे-मुर्गियों को गाड़ी में रखे पिंजरे से निकालकर ले गया।
बता दें कि आगरा मथुरा फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर तड़के कोहरे की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। इन वाहन में मुर्गों से भरा एक छोटा ट्रक भी शामिल था। लोगों ने मुर्गों से भरी इस गाड़ी में लूट मचा दी। लोगों के हाथों में जितने मुर्गी आए लूट कर ले गए। जिस वक्त लोग मुर्ग़े लूट रहे थे, तब वहां पुलिस मौजूद नहीं थी। पुलिस की ना मौजूदगी का फायदा उठाकर लोगों ने जमकर मुर्गों पर हाथ साफ किए।कोहरे में शाहदरा चुंगी पर 16 वाहनों के आपस में टकराने में मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी भी शामिल थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। हादसे के कई घंटे बाद आसपास के रहने वाले ग्रामीणों और कुछ राहगीर गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गी निकालकर ले गए। यह देख वहां से गुजरते अन्य राहगीर और आसपास के लोग इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते गाड़ी में रखे पिंजरे में बंद मुर्गे-मुर्गियों की लूट का सिलसिला शुरू हो गया। कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव जारी है। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। सभी वाहनों को रास्ते से हटाया जा रहा है।

More Stories
डीएम के निर्देश पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गर्भवती महिला मृत्यु मामले में तीन कार्मिकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
बड़ी खबर: पूर्व सीएम हरीश के साथ पुत्री विधायक पर उपेक्षा किए जाने पर मुकर्रम ने छोड़ी कांग्रेस
भाजपा विधायकों ने खड़ा कर दिया पहाड़-मैदान का विवाद: विधायक रवि बहादुर