
मनोज सैनी
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए इसे संविधान और लोकतंत्र की हत्या बताया।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मोदी सरकार की हताशा और निराशा को दर्शाता है। तथाकथित शराब घोटाले में अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोई भी साक्ष्य नहीं जुटा पाया है। 8 घंटे की लंबी पुछताछ आज के बाद भी जब ईडी कुछ भी नहीं खंगाल पाई तो मोदी के इशारे में उनकी गिरफ्तारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वत संज्ञान लेते हुए ईडी को द्वेष पूर्ण कार्रवाई न करने के लिए चेताया है।
महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।
इंडिया गठबंधन से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है, चार राज्यों के सर्वे में मिल रही करारी हार को केंद्र में बैठी मोदी सरकार पचा नहीं पा रही है। इसीलिए विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर टारगेट कर रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के नेताओं में भगदड़ मची हुई है। संजय सिंह मोदी पर प्रत्यक्ष हमला कर चुके हैं और समय-समय पर अडानी प्रकरण को और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर चुके हैं इससे केंद्र में बैठे मोदी लोकसभा में अपनी हर को देखते हुए लोकतंत्र संविधान को कुचलने का काम कर रहा है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि मोदी और भाजपा के पास 9 साल में कोई भी उपलब्धि नहीं है। जनता लगातार भाजपा को नकार रही है अपनी गिरती हुई लोकप्रियता और गिरते जनाधार से घबराकर मोदी विरोधी नेताओं पर सर्वोच्च एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता इनके मसुंबो को समझ चुकी है कर्नाटक हिमाचल और दिल्ली में मिली करारी शिकस्त को मोदी जी पचा नहीं पा रहे हैं इंडिया गठबंधन की एकजुटता और एनडीए में पड़ी फूट से पूरी बीजेपी सकते मैं उनके स्वयं के नेता ही इनका साथ छोड़ रहे हैं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, संगठन महासचिव ग्रामीण खालीद हसन, संगठन महामंत्री आशीष गॉड, धीरज पीटर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह, महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष रेखा देवी, विधानसभा उपाध्यक्ष मंयक गुप्ता, राकेश यादव गीता देवी, सी वाई एस एस जिला अध्यक्ष अमनदीप, जिला उपाध्यक्ष यशपाल शपाल सिंह चौहान, संजय गौतम, जिला सचिव अजय मुखिया युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन वर्मन, आरिफ पीर, एहसान, संजय पासवान कबीर सुदामा पासवान, आमिर, श्रवण गुप्ता, शुभम सैनी, मिठठन लाल, अक्षय सैनी कुर्बान अली, मनीक गिरी, राम प्रकाश कौशल (काके), संजय कुमार अक्षत सैनी, अर्जुन सिंह मौजूद रहे।
More Stories
धूमधाम से संपन्न हुआ, द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अनुष्ठान।
जिलाधिकारी ने कहा मिलावट खोर राष्ट्र व समाज के दुशमन, इनके विरुद्ध दर्ज हो मुकदमें।
हक की लड़ाई: नियमावली को लेकर बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियां के कर्मचारियों में उबाल, डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।