मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को शॉल, पुष्पगुछ देकर व मुंह मीठा करा कर विदाई दी। साथ ही नव नियुक्त नगर आयुक्त वरुण चौधरी के आगमन पर उन्हें पुष्प माला पहनाकर एवं पुष्प गुछ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल, शहर अध्यक्ष संजय पीवाल, उत्तराखंड स्वायतसाशी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण तेश्वर, जिला उपाध्यक्ष सलेकचंद, शहर अध्यक्ष बलराम चुटेला, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तेश्वर, जिला प्रभारी जुगनू कांगड़ा, उत्तराखंड स्वच्छकर कर्मचारी के शहर महामंत्री धर्मेंद्र,सफाई नायक दीपक तेश्वर,अजय कुमार,धीरज आलोक कुमार मुकेश अजय राजेंद्र सोनू दीपक अरुण सनी अनुज मुराद अली रवि संदीप संजीव आदि कर्मचारी एवं यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह