ब्यूरो
देहरादून। शासन ने उधमसिंह नगर जनपद के जसपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी टम्टा को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। आरोप है की लक्ष्मी टम्टा ने अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई थी। विभिन्न स्तरों से हुई जांच के आधार में हुई थी आरोपों की पुष्टि हुई है। लक्ष्मी टम्टा ने 1988 में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई थी। बताया जाता है कि लक्ष्मी टम्टा विवाह से पूर्व पंत जाति से थीं। पति की जाति टम्टा के आधार पर दूसरा जाति प्रमाण पत्र बनाया था। लक्ष्मी टम्टा के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही रिकवरी भी होगी। निदेशक हरि चंद सेमवाल ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। मामला हाईकोर्ट में भी गया था, जिसके बाद बर्खास्तगी का फैसला लिया गया है।

More Stories
दीपक बजरंगी के नफरती बयान पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मांगी माफी।
7 फरवरी को जनपद हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान।
हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल। प्रभारी और दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र।