मनोज सैनी
हरिद्वार। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2024 को उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी के तहत दिनांक 24 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के कुछ जगह घना कोहरा, कहीं-कही शीत दिवस व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गयी है। इसी को मद्दे नजर रखते हुए जिलाधिकारी, हरिद्वार ने विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 24 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत