Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेसजनों ने अलग अलग स्थानों पर दी भारत रत्न पंडित जवाहर लाल जी को श्रद्धांजलि। कहा पंडित नेहरू ने आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया।

मनोज सैनी

हरिद्वार। कांग्रेस जनों ने अलग अलग स्थानों पर अपने समर्थकों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। हर की पौड़ी के सुभाष घाट पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने देश की आजादी के लिए और उसके बाद देश के विकास और उन्नति के लिए कई कार्य किए हैं, देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए और भारत की आजादी के लिए अहम योगदान दिया है, उन्होंने कहा कि उनके योगदान को देशवासी कभी नहीं भुला सकते, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सुसंगठित धर्मनिरपेक्ष और भेदभाव से परे भारत की कल्पना की थी, देश को एक नई दिशा में ले जाने में कांग्रेस पार्टी ने देश में हिंदुस्तान को विश्व के मानचित्र में उभार कर एक छाप छोड़ी है, जो शायद ही कोई पार्टी देश के प्रति समर्पित भाव से ऐसा सेवा भाव से काम करेगी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओ.पी.चौहान ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इसके लिए देश के किसान, मजदूर और कामगारों का अहम योगदान है उन्होंने कहा कि भाजपा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस ने देश हित में काम किया है जिसके परिणाम वर्तमान में देश की जनता के सामने है,
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू विश्व के सबसे बड़े ऐसे नेताओं में शुमार थे जिन्होंने अपने विरोधियों को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी और विचार विमर्श से देश चलाया,
युवा नेता वरुण बालियान और नितिन तेश्वर ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू ने देश को न सिर्फ मजबूत लोकतंत्र दिया बल्कि देश को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए बेहतर नींव रखने का काम किया,
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल, रिषभ वशिष्ठ, जगत सिंह रावत,बलराम गिरि कड़क,शुभम जोशी, ओम मलिक,वीरेंद्र श्रमिक, सी.पी.सिंह, शशि झा, बिंदु शर्मा, रेखा गुप्ता, जाशिद अंसारी, मनीष कुमार, सोनू शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी और पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर बाल दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के अंर्तगत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का जन्मदिनम नाया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए यशस्वी विधायक ई0 रविबहादुर ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो स्वप्न पंडित नेहरू जी ने संजोए थे आज की वर्तमान सरकार ने उसे खंड खंड कर दिया। भारत आजाद होने पर उन्होंने रोजगार के लिए जगह-जगह कारखाने लगाए जिससे लोगों को रोजगार मिला परंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने व सभी कारखाने बंद कराने का कार्य किया जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सन 1941 में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। पंडित नेहरू 1947 से लेकर 1962 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने खाद्यान्न व रोजगार को लेकर काफी हद तक देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे भारत में कल कारखाने लगाए तथा आधुनिक तरीके से खेती कराई जिस से भरपूर फसल हो तथा देश आत्मनिर्भर हो सके। प्रदेश महासचिव डा संजय पालीवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज कहते हुए शर्म आ रही है कि आज बाल दिवस है आज बच्चों को शुरू से ही नशे की आदत डाली जा रही है उनका बचपन छीन लिया गया तथा उनको नशे का आदी बनाया जा रहा है। वर्तमान सरकार इसे रोकने में निरंकुश साबित हुई है। शहर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर शहर के अंदर शराब के ठेके खोले गए हैं जिससे शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है

प्रदेश महासचिव अनिल भाष्कर व प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू को सन 1955 में भारत रत्न से नवाजा गया। पंडित नेहरू ने आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया। जो कारखाने पंडित नेहरू ने लगाए थे आज उनको बेचा जा रहा है आज देश को गिरवी रखा जा रहा है।जिसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे।
कार्यक्रम मे पूर्व युवा जिलाध्यक्ष रविश भटीजा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,आई टी के जिलाध्यक्ष आकाश बिरला,स्वाती शर्मा,अल्पसंख्यक के अध्यक्ष शाहनवाज कुरैशी,डा वसीम सलमानी,बृजमोहन बड़थ्वाल,हरद्वारी लाल,दिनेश पुंडीर,सागर बेनिवाल,ईंटक विधानसभा अध्यक्ष जगदीप असवाल ,विशाल प्रधान,शुभम थापा आदि ने भी अपने विचार रखे तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

Share
error: Content is protected !!