Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेसजनों ने दी जननायक स्व0 राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि।

मनोज सैनी

हरिद्वार। हरिद्वार के कांग्रेसजनों ने आज पूर्व महानगर अध्यक्ष के कार्यालय निकट अशोका टाकीज, हरिद्वार में स्व.राजीव गांधी जी का 79 वा जन्मदिन उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डां.संजय पालीवाल जी ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी जी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सलाहकार समिति बनाई जिनसे सलाह लेकर वह सभी कार्य करते थे और उन्होंने भारत देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। ज्वालापुर विधायक ई रविबहादुर ने कहा कि उस समय भी विपक्ष नाम का संसद में कोई दल नहीं था परंतु राजीव गांधी जी ने सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया। उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई। संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। स्व.राजीव गांधी जी ने अपने समय मे सविंधान के 73 वें तथा 74 वें धारा का सशोंधन करके बहुत बड़ी उपलब्धी कायम की थी। उन्होने देश में खाद्यान समस्या को लेकर कहा था कि वो देश को एक दिन आत्मनिर्भर कर देंगे और उन्होने काफी हद तक करके भी दिखाया। पूर्व प्रधान दिनेश वालिया व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद पर तथा देश की सड़कों पर हंगामा किया तथा कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज सभी विभाग तथा पूरा सिस्टम कम्प्युटर पर ही निर्भर है। पूर्व युवा
कांग्रेस अध्यक्ष रविश भटिजा व पूर्व कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कहती थी कि कंप्यूटर आने पर देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। परन्तु देश में अपार उन्नति हुई। वरि कां नेता मनोज सैनी व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि ने कहा की युवाओं को 18वर्ष की आयु में वोट का अधिकार दिलानें में तथा महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाने का जो कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया है उनको युगों युगो तक याद किया जाऐगा। व कां नेत्री सपना सिंह ने कहा की यदि आज देश राजीव गांधी जी की नितियों पर चले तो फिर से भारत महाशक्ति के रूप में पहचाना जाये। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, राजेंद्र श्रीवास्तव, अंकुर सैनी, स्वाती शर्मा, इंजी.आकाश बिरला, धूम सिंह सैनी, वसीम सलमानी, सतीश दूबे, सत्येंद्र वशिष्ठ, नावेज, इरफान कुरैशी, राजेंद्र बालियान, बृजमोहन बर्थवाल, वीरेंद्र भारद्वाज, जगदीप असवाल, त्रिपाल शर्मा, महेंद्र गुप्ता, चंद्रपाल रघुवंशी, जगदीश प्रसाद,फैय्याज अली, विष्णु गोयल, राजेश चौहान, महबूब अली, मुमताज खान आदि अनेक कांग्रेस जनों पुष्पांजलि अर्पित की।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!