Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेस ने आम जनता से जुड़ने के लिए शुरू की ‘देश के लिए दान’ अभियान की शुरुआत। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने डाले 1.38 लाख रुपए। 28 दिसंबर तक जुटाएगी चंदा।

मनोज सैनी

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा का पार्ट 2 शुरू करने और 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने आम जनता से जुड़ने के लिए ऑनलाइन चंदा इकट्ठा करने के लिए ‘देश के लिए दान’ नाम से अभियान शुरू कर दिया। कांग्रेस के अभियान की टैगलाइन है, बेहतर देश के लिए कांग्रेस को आपकी जरूरत है, भारत को आपकी जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यानी सोमवार को पार्टी के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ क्राउडफंडिंग अभियान शुरू कर दिया है इसका उद्देश्य “समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना” है।चंदा अभियान की शुरुवात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के खाते में 1,38,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए हैं। आज शुरू होकर कांग्रेस स्थापना दिवस यानी 28 दिसंबर तक कांग्रेस ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के जरिए पार्टी के लिए चंदा जुटाएगी। लॉन्च के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अजय माकन, महासचिव केसी वेणुगोपाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी उपस्थित रहे।

[yotuwp type=”videos” id=”PMOsrcUQFhw” ]

लॉन्च पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह पहली बार है कि कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। अगर आप सिर्फ अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं, तो आप उनकी नीतियों पर चलना होगा। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा के दौरान कहा था, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट फॉर देश’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समृद्ध समान संसाधन वितरण भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि क्राउड-सोर्सिंग अभियान 28 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रचलन में रहेगा, इस दौरान पार्टी जमीन पर भी अभियान चलाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा, “हम सभी पीसीसी प्रमुखों से प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हैं। अभियान मुख्य रूप से 28 दिसंबर, स्थापना दिवस तक ऑनलाइन होगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर लक्ष्य बनाना शामिल है। प्रत्येक बूथ में कम से कम दस घर, प्रत्येक घर से कम से कम 138 रुपये का योगदान लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि अभियान की प्रभावशीलता के लिए सभी पीसीसी अध्यक्षों को पार्टी के शुभचिंतकों और पदाधिकारियों के बीच संभावित दानदाताओं की पहचान करनी चाहिए, जिनका लक्ष्य 1,380 रुपये या 13,800 रुपये का योगदान देना है। यह रणनीतिक दृष्टिकोण बेहतर भारत के लिए हमारे दृष्टिकोण की सफलता सुनिश्चित करेगा।

Share
error: Content is protected !!