सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मंगलवार को ज्वालापुर के उद्धेश्वर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैलजा शर्मा की अध्यक्षता में क्रिसमस डे, वीर बाल दिवस, तुलसी पूजन एवं भारत रत्न मदन मोहन मालवीय जयंती का समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान जूनियर एवं सीनियर दोनों ही विंग के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
[yotuwp type=”videos” id=”NIT5C7U2J8Q” ]
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैलजा शर्मा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती आरती गौतम एवं खान मैंम द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात कक्षा 9 व 7 के बच्चों ने अपने भाषण द्वारा वीर बालक, दिवस एवं तुलसी दिवस के महत्व से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्नू ने अपने नृत्य व फैंसी ड्रेस के माध्यम से सांता क्लॉस, वीर बालक जोरावीर सिंह फतेह सिंह, गुरु गोबिंद सिंह, तुलसी माता के किरदारों की झलकियो द्वारा सभी दर्शकों का मन मोह लिया जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आरती गौतम द्वारा सभी को दोनों पर्वों की अनंत शुभकामना देते हुए उन्हें धार्मिक सदभावना बनाए रखने का संदेश दिया कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैलजा शर्मा प्रधानाध्यापिका आरती गौतम, खान मैंम, उप-प्रधानाध्यापिका बबीता शर्मा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

More Stories
सोशल मीडिया में व्यापारी नेता द्वारा की गई टिप्पणी भ्रामक एवं निराधार। स्थलीय निरीक्षण में मानकों के अनुरूप मिला निर्माण कार्य।
स्वच्छता के नाम पर अभद्रता का मामला: नगर निगम हरिद्वार ने कनखल थाने में दी तहरीर।
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर यदि आप हरिद्वार आ रहे हैं तो पहले पढ़ लें यातायात प्लान।