लखपत सिंह राणा
गौरीकुंड आपदा में रेस्क्यू टीम को जो दो शव आज प्राप्त हुए हैं उनकी शिनाख्त कर ली गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता चल रहे 18 लोगों का आज नवें दिन घटना स्थल पर सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम ने आज सुबह जो दो लोगों के शव बरामद किए हैं जिनमें एक लड़की व एक महिला थी जिनकी शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें मृतक महिला का नाम अनीता बोहरा उम्र 28 बर्ष पत्नी अमर बोहरा, मृतक लड़की का नाम जटिल उम्र लगभग 08 बर्ष पुत्री अमर बोहरा निवासी चौरा वार्ड न. 3 सी पी दिल्ली चौरा जिला जुम्ला आंचल, प्रदेश कर्णाली नेपाल के रूप में की गई है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की प्रबुद्ध तीर्थ पुरोहितों से आत्मीय मुलाकात, लिया आशीर्वाद।
20 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र।