Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र। कहा छात्र छात्राओं को दिखाए गौरवशाली क्षण।

मनोज सैनी
देहरादून। देश के चंद्रयान- 3 मिशन के लाइव प्रसारण से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने हेतु डॉ0 मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।


प्रेषित पत्र में कहा गया है कि भारत के “मिशन मून” कार्यक्रम के अन्तर्गत चन्द्रयान-3 वर्तमान में चन्द्रमा के सबसे निकटवर्ती कक्षा (25 किमी0 X134 किमी०) में पंहुच गया है। भारतीय वैज्ञानिकों की इस विशेष उपलब्धि की परिणति दिनांक 23 अगस्त, 2023 को विक्रम लैण्डर के चन्द्रमा पर उतरने में होनी है। इस अभूतपूर्व कार्य को भारत के समस्त छात्र – छात्राओं एवं जनमानस तक पहुंचाने के लिए ISRO द्वारा ISRO Website (https://www.isro.gov.in/) एवं ISRO के आधिकारिक YouTube channel और DD National पर इसके लाइव प्रसारण की घोषणा की गयी है, जोकि पूरे देश के लिए गौरवान्वित होने का अवसर है।

आप यह भी अवगत है कि विक्रम लैण्डर के लिए चन्द्रमा के स्तर पर उतरने के लिए सायं: 5:27 बजे का समय प्रथमतः रखा गया है। इस अवधि में विद्यालय बन्द रहेंगे तथा राज्य में आपदा के दृष्टिगत इस अवधि में विद्यालय खोले जाने भी व्यावहारिक दृष्टि से सम्भव नहीं है। अतः उक्त के आलोक में आपसे अपेक्षा है कि समस्त आवासीय विद्यालयों ( KGBVs, NCBS,RGNV आदि) में इसके लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाय। साथ ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा जनसमुदाय द्वारा उनके घर पर लाइव प्रसारण को देखने हेतु प्रेरित किये जाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाय। यह क्षण निश्चित रूप से देश के लिए गौरवशाली क्षण होंगे जिससे हमारी युवा पीढ़ी प्रेरित होगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!