मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को हरकीपैड़ी, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानों में पहुंचकर ठण्ड में निराश्रित, बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा ठण्ड से बचाव के लिये ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी।
बीएचईएल ने प्रारंभ की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए सेमी-हाई-स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति।
वनाग्नि से फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब को नहीं कोई नुकसान। वन विभाग की टीम के साथ ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन भी वनाग्नि को बुझाने का कर रहा प्रयास।