क्राइम ब्यूरो
रुद्रपुर। उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विजिलेंस टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर रमेश चंद त्रिपाठी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर–1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशा पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम ने निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर- 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किग में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रमेश चंद त्रिपाठी एक सप्लायर से पेमेंट के बदले रिश्वत मांग रहे थे।
कुमाऊं सेक्टर की विजिलेंस टीम ने त्रिपाठी के घर से 20 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार जिला पंचायत अधिकारी 2005 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। विजिलेंस टीम ने एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा और सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़ा। टीम में इंस्पेक्टर ललिता पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, विजोर कुमार यादव, हेम चन्द्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार और गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह