मनोज सैनी
हरिद्वार। द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था-संजीवनी की ओर से श्रीमती सोनिया गर्ब्याल ने वर्तमान में शीत लहर की प्रचण्डता को देखते हुये हरिद्वार नगर के विभिन्न क्षेत्रों-ज्वालापुर आदि में निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखते हुये कम्बलों का वितरण किया तथा उनका हालचाल जाना।
उल्लेखनीय है कि द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था संजीवनी बीते दो दशकों से राज्य में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण व उत्थान के लिये निरन्तर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शीत लहरी को देखते हुये कम्बलों का वितरण किये जाने पर लोगों ने संस्था की इस पुण्य कार्य की सराहना की।

More Stories
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।
चमोली में बादल फटने से हुई तबाही, तिनके की तरह बह गया पुल। बीआरओ कर्मचारी लापता। देखें वीडियो
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।